19 C
Kolkata
Saturday, February 7, 2026

केरल की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत हुई, विकास परियोजनाएं नए अवसर पैदा करेंगी : प्रधानमंत्री मोदी

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केरल में शुरू की गई विकास परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेंगी, रेल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाएंगी और आम लोगों के लिए नए अवसर सृजित करेंगी। उन्होंने कहा कि ये पहलें केरल की विकास यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत हैं और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करती हैं।

तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत, शहरी आजीविका से जुड़ी योजनाएं, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में निवेश तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार केरल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तिरुवनंतपुरम दौरे के दौरान केरल को रेल कनेक्टिविटी, शहरी आजीविका, विज्ञान एवं नवाचार और स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कुल चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने कहा , “कुछ ही देर पहले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है। ये ट्रेनें केरल के भीतर यात्रा को सुगम बनाएंगी और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ देंगी। गुरुवायूर और त्रिशूर के बीच नई यात्री ट्रेन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। ये सभी पहलें केरल के समग्र विकास को गति देंगी।”

प्रधानमंत्री ने नागरकोइल–मंगलूरु, तिरुवनंतपुरम–तांबरम और तिरुवनंतपुरम–चारलापल्ली मार्गों पर चलने वाली तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही त्रिशूर–गुरुवायूर के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की गई। इन सेवाओं से केरल का तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ रेल संपर्क और मजबूत होगा। इससे यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles