27 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और कोचिंग स्टाफ ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों और उनके कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। टीम के सभी सदस्यों ने अलसुबह होने वाली ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और दर्शन का लाभ उठाया। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी का विशेष स्वागत और सत्कार किया गया।

भस्म आरती में शामिल हुए ये दिग्गज
बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने वाले सदस्यों में कप्तान हरमनप्रीत कौर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, यस्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी जैसी प्रमुख खिलाड़ी शामिल रहीं। इसके साथ ही टीम के मुख्य कोच अमोल मुजुमदार और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य जैसे प्रवीण शर्मा, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, आविष्कार साल्वी, राखी, धनंजय, नंदनी, सचिन, पूर्वा, ममता, क्रांति, रुचा, मुनीश, नल्लापु और गोल्लाने ने भी भस्म आरती के दर्शन कर देश की सफलता के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

नवीनतम लेख