31 C
Kolkata
Sunday, May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा: यूपी एसटीएफ के साथ जॉइंट ऑपरेशन में सरगना समेत 3 गिरफ्तार, सोना और कैश बरामद

हजारीबाग । बरही स्थित ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ में हुई करोड़ों की सनसनीखेज लूट मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) के साथ चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के सरगना समेत तीन अपराधियों को दबोच लिया है। इनके पास से भारी मात्रा में लूटा गया सोना और नकदी बरामद की गई है।

वाराणसी में छिपे थे लुटेरे
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल को हुई इस बड़ी लूट के बाद से ही पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर रही थीं। सटीक इनपुट मिलने के बाद यूपी एसटीएफ के सहयोग से वाराणसी में घेराबंदी की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: मो. अफजल (गिरोह का मास्टरमाइंड), पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह, सौरभ यादव उर्फ सोनू

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई सामग्री और लूटा गया माल बरामद किया है। सोना: लगभग 1 किलो, नकदी: 20 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त कार और कई मोबाइल फोन।

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह बेहद शातिर है और कई राज्यों में बैंक डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी होगी और बाकी बचे जेवरात बरामद कर लिए जाएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख