36.7 C
Kolkata
Friday, June 12, 2026

महिला से सोने की चेन की छिनतई

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर दस में बुधवार की सुबह पूजा करने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता अनिता चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह काशीडीह लाइन नंबर दस स्थित अपने घर से सुबह घर के पीछे स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पातीं, पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपटा मारकर छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह शोर भी नहीं मचा सकीं और दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि छीनी गई चेन का वजन लगभग एक तोला है। वारदात के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले से रेकी की हो सकती है।

साकची थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख