31.9 C
Kolkata
Thursday, July 2, 2026

उपायुक्त ने देर रात किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार देर रात सदर अस्पताल, चाईबासा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वार्ड और इमरजेंसी की व्यवस्थाएं परखी

उपायुक्त ने नव-निर्मित अस्पताल वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड में आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का दौरा किया और भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पंखे और एयर कंडीशनर (एसी) लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

ब्लड सेंटर की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा

उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि जिले में ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत लगातार स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पहले की तुलना में ब्लड सेंटर की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और इसे और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस, सिविल सर्जन सहित अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख