27 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

बढ़ती महंगाई पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरेगी कांग्रेस, रायपुर में आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर । देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस आज शनिवार को बड़ा मोर्चा खोलने जा रही है। इस मुद्दे पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दोपहर 1:30 बजे रायपुर के जिला कांग्रेस भवन (गांधी मैदान) में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्य रूप से शिव डहरिया संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता बढ़ती महंगाई, इससे आम जनता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ और सरकार की नीतियों को लेकर अपनी बात रखेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस दौरान महंगाई के खिलाफ अपने आगामी आंदोलन की रणनीति भी साझा कर सकती है।

Related Articles

नवीनतम लेख