29 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

शीतलहर का कहर: झारखंड के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे

रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड से लोगों को अभी राहत नहीं मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बार-बार बदल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हवा में नमी बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिख रहा है, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटे में गुमला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पिछले दस सालों में सबसे कम तापमान है। इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो तब तक का सबसे कम रिकॉर्ड था, लेकिन अब वह भी टूट गया है। दूसरे नंबर पर रांची से सटा खूंटी जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रांची में भी इस मौसम का सबसे ठंडा दिन मंगलवार को रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। रांची समेत राज्य के पांच जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर को भी ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि, 1 जनवरी से ठंड में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Related Articles

नवीनतम लेख