28 C
Kolkata
Thursday, August 27, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, लोवाडीह स्मारक स्थल पर किया माल्यार्पण

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचे और वहां स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को याद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की तरह आज हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर दुर्गा सोरेन जी को याद कर रहे हैं। वे एक दूरदर्शी, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़े हुए नेता थे, जिनका पूरा जीवन जन कल्याण के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचार और आदर्श सदैव हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पर मुख्यमंत्री के अलावा कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और झारखंड आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया।

Related Articles

नवीनतम लेख