27 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 15 हजार लीटर शराब जब्त

रांची : नगर निकाय चुनाव से पहले रांची में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में चल रही एक अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए टीम ने 15 हजार लीटर से ज्यादा स्पिरिट और अंग्रेजी शराब बनाने का भारी मात्रा में सामान जब्त किया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

रांची के Assistant Excise Commissioner उमाशंकर सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गुप्त सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम ने ओरमांझी थाना क्षेत्र में छापा मारा और विदेशी शराब बनाने वाली इस अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया।

टीम ने फैक्ट्री से लगभग 15 हजार लीटर स्पिरिट और अंग्रेजी शराब बनाने का सामान जब्त किया। इसके अलावा कई प्रकार के उपकरण और मादक पदार्थ भी बरामद हुए हैं। विभाग के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लाखों रुपये से अधिक है।

अब उत्पाद विभाग की टीम यह पता लगाने में जुट गई है कि इस अवैध फैक्ट्री का संचालन कौन कर रहा था। साथ ही जांच यह भी कर रही है कि इस अवैध शराब कारोबार के सिंडिकेट में और कौन-कौन शामिल था। विभाग ने साफ कहा है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख