27 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

होली पर रांची से चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें

रांची। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली 10 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पटना-चर्लपल्ली-पटना वाया रांची होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी। पटना-चर्लपल्ली होली स्पेशल वाया रांची से 9 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार को पटना से प्रस्थान करेगी। पटना से यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी, रांची रात 11.25 बजे आएगी। चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन 11 मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से रात 11 बजे रवाना होकर पटना दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी।

रांची से चलेंगी ये ट्रेनें
● हटिया-राउरकेला-दुर्ग-नागपुर, बेल्लमपल्ली होते हुए सुबह 3.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
● चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन 13 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से रात 10 बजे रवाना होगी और रांची होते हुए पटना दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।
● गोंदिया-पटना होली स्पेशल वाया रांची दो मार्च को गोंदिया से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 11 बजे रवाना होकर रायपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी होते मंगलवार दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेगी।
● पटना-गोंदिया स्पेशल ट्रेन मंगलवार शाम 5.15 बजे रवाना होगी और रांची होते हुए गोंदिया बुधवार रात 11 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 18 कोच होंगे।
● रांची-गोरखपुर होली स्पेशल दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रांची से रात 11.35 बजे रवाना होगी, जो मुरी, बोकारो, गोमो, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बनारस होते मंगलवार रात 10.30 बजे पहुंचेगी।
● गोरखपुर-रांची होली स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से दोपहर 12.50 बजे रवाना होगी और निर्धारित मार्ग होते हुए बुधवार रात 8.45 बजे रांची पहुंचेगी।
● रांची-जलालपुर पनवारा होली स्पेशल ट्रेन दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 10.50 बजे रांची से रवाना होगी और मुरी, बोकारो, धनबाद, चित्तरंजन, जसीडीह, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुए मंगलवार शाम 4 बजे जलालपुर पनवारा पहुंचगी।
● जलालपुर पनवारा-रांची होली स्पेशल तीन मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को जलालपुर पनवारा से मंगलवार शाम छह बजे रवाना होगी और रांची आगमन दोपहर 12.15 बजे होगी। इस ट्रेन में 22 कोच होगा।

Related Articles

नवीनतम लेख