27 C
Kolkata
Friday, August 7, 2026

अमोनिया गैस लीक: 7 महिला मजदूरों की मौत, 67 अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले की सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में हुआ दर्दनाक हादसा

चेन्नई/तिरुवल्लूर | तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ पेरियापालयम के पास कन्निगापैर गांव में स्थित ‘सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैक्ट्री’ (St. Peter’s and Paul Seafoods Exports Factory) में अचानक अमोनिया गैस का भीषण रिसाव हो गया। इस जहरीली गैस की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रही 7 महिला मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि 67 अन्य श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर कई मरीज, राहत और बचाव कार्य जारी

गैस रिसाव होते ही फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया और कई मजदूर बेहोश होकर गिरने लगे। प्रभावित लोगों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, भर्ती कराए गए मरीजों में से 7 श्रमिकों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट (Ventilator Support) पर रखा गया है।

प्रशासनिक अधिकारी और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्टरी परिसर को खाली कराकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख