27 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा 08 जनवरी को

रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयोग 08 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक करेगा। बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारी (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), नगर विकास सचिव, डीजीपी और गृह सचिव सहित अन्य आला अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि यह पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक होगी और चुनाव घोषणा से पहले कई बार ऐसी समीक्षा की जाती है।

Related Articles

नवीनतम लेख