27 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

जस्टिस महेश सोनक होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, 8 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार

रांची। केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति की संवैधानिक शक्तियों के तहत की गई है। जस्टिस सोनक अपने नए पद का कार्यभार 08 जनवरी 2026 से संभालेंगे, जब वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सेवानिवृत्त होंगे। यह आदेश भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा जारी किया गया है। सरकारी प्रेस को भी इस नियुक्ति की सूचना दे दी गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख