23.8 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

झारखंड में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में सामान्य से 7 डिग्री तक लुढ़का तापमान

रांची। झारखंड के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड का असर इतना तेज है कि कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।
मौसम विभाग के अनुसार डालटेनगंज में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री और जमशेदपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम रहा।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 26 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और कनकनी में इजाफा होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 24.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि कुछ स्थानों पर शीत दिवस (कोल्ड डे) जैसी स्थिति भी देखने को मिली।
सोमवार की सुबह रांची सहित आसपास के कई जिलों में तेज कनकनी महसूस की गई। सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। इसके बावजूद दिनभर ठंड का असर बना रहा। शाम ढलते ही ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई।
सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 21.5 और 11 डिग्री, डालटेनगंज में 18.5 और 6.5 डिग्री, बोकारो में 21.1 और 9.4 डिग्री, चाईबासा में 20.8 और 9.2 डिग्री, खूंटी में 22.9 और 7.3 डिग्री, लोहरदगा में 19.4 और 7.1 डिग्री, लातेहार में 19.8 और 9.5 डिग्री तथा सरायकेला में अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles