24.5 C
Kolkata
Saturday, March 14, 2026

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की मांगी जानकारी

रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी तलब की है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से महानिरीक्षक (आईजी, प्रोविजन) की ओर से जारी पत्र में 24 घंटे के भीतर निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र के अनुसार, सभी जिलों और इकाइयों से झारखंड उच्च न्यायालय में तैनात नोडल अधिकारियों का पूरा विवरण मांगा गया है। मांगी गई जानकारी में नोडल अधिकारी का नाम एवं पद, मोबाइल नंबर, उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्ति की तिथि तथा उन्हें सौंपे गए कार्यों का विवरण शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर सटीक और पूर्ण जानकारी भेजने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles