रामगढ़ : दिगम्बर जैन समाज रामगढ़ के दोनों जिनालयों में जैन धर्म के दो तीर्थंकर 1008 श्री चन्द्रप्रभु भगवान एवं उपसर्ग विजेता 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक बहुत ही उत्साह एवं भक्तिमय तरीके से आयोजित हुए। कार्यक्रम में समाज के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रस्तुत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में दोनों जिनालयों में श्री जी की प्रतिमाओं का जलाभिषेक कराकर विश्वशांति की भावना से प्रेरित होकर शांतिधारा की गई। स्वर्ण कलश से जलाभिषेक मुख्य कार्यक्रम मूलवेदी पर विराजित भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा वाले जिनालय रांची रोड में आयोजित किया गया।
जलाभिषेक का सौभाग्य रांची रोड जिनालय में योगेश, निशा, सेठी परिवार तथा राजेंद्र, राजेश चूड़ीवाल परिवार को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य जय प्रकाश, सुभाष बड़जात्या एवं पाना देवी सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं रामगढ़ शहर के जिनालय जलाभिषेक का सौभाग्य विद्याप्रकाश, पद्म, छाबड़ा परिवार, इन्द्रमणी देवी चूड़ीवाल, राजेन्द्र, राजेश, चूड़ीवाल एवं जय कुमार, सुभाष बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ एवं शांतिधारा का सौभाग्य पुष्पा अजमेरा, शांतिलाल राकेश पांड्या परिवार एवं अजय बंटी परिवार को प्राप्त हुआ। सभी धार्मिक आयोजन दोनों जिनालयों में पंडित राजेश शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुए। धार्मिक आयोजन के बाद पारसनाथ जिनालय में सामूहिक अल्पाहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए। समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि उपसर्ग विजेता भगवान पारसनाथ के दर्शन एवं अभिषेक से हमारे ऊपर आने वाले सभी उपसर्ग दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य हैं कि हमारे दोनों जिनालयों में भगवान पारसनाथ की पाषाण प्रतिमाएं विराजमान हैं। हम प्रतिदिन उनके दर्शन कर अपने को धन्य करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पद्म सेठी, राजू सेठी, नीरज सेठी, निशान्त सेठी, बबलू सेठी, संदीप सेठी, अनन्त सेठी, नितेश सेठी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में जीवन पाटनी, श्याम सुंदर जैन, ललित जैन, देवेन्द्र गंगवाल, सुशील चूड़ीवाला, अरविन्द सेठी, संजय सेठी, विकास रपरिया, अशोक सेठी, उषा अजमेरा, खुशबू चूड़ीवाल, सुधा पाटनी, चांदनी सेठी, कुसुम पाटनी, सरला सेठी, संगीता सेठी, मीना सेठी, कशिश सेठी, अनीता चूड़ीवाल, रेणु चूड़ीवाल आदि शामिल थे। उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र चूड़ीवाल, सचिव योगेश सेठी एवं मीडिया प्रभारी श्रवण जैन के द्वारा जानकारी दी।


