29.8 C
Kolkata
Tuesday, July 28, 2026

संसद परिसर में एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक शुरू, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक मंगलवार सुबह संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में शुरू हो गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद राघव चड्ढा और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी सांसदों को संबोधित करेंगे और नए पेपर लीक रोधी कानून पर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दे सकते हैं।

नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया पहली बार आमंत्रित

इस बैठक में पहली बार नवगठित नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया गया है। यह दल विपक्ष से अलग हुए 20 सांसदों से मिलकर बना है।

विधायी रणनीति और मानसून सत्र पर मंथन

‘मंगल मिलन’ बैठक का मुख्य एजेंडा संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान सदन में समन्वय, सरकार की विधायी रणनीति और प्रमुख विधेयकों पर चर्चा करना है। हाल ही में सार्वजनिक परीक्षाएं (संशोधन) विधेयक पेश किए जाने के बाद सरकार आगे की संसदीय रणनीति और फ्लोर मैनेजमेंट पर भी विस्तार से मंथन करेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख