29.8 C
Kolkata
Tuesday, July 28, 2026

फ्लोरिडा में एक दिन में दो कैदियों को दी जाएगी मौत की सजा, 60 साल बाद होगा ऐसा

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में मंगलवार को दो कैदियों को मौत की सजा दी जाएगी। छह दशक से अधिक समय बाद यह पहला मौका होगा, जब एक ही दिन कुछ घंटों के अंतराल पर दो दोषियों को फांसी दी जाएगी।

पहले जेम्स डकेट को मौत की सजा दी जाएगी। डकेट को 1987 में 11 वर्षीय टेरेसा मैकएबी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। वह तीन दशक से अधिक समय से मौत की सजा के इंतजार में जेल में बंद है।

तीन दशक से मौत की सजा का इंतजार

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कैथोलिक पादरी फादर डस्टिन फेडन पिछले कई वर्षों से फ्लोरिडा में मौत की सजा पाए कैदियों से मिलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों के भीतर दो लोगों को मौत की सजा दिया जाना बेहद गंभीर और भयावह स्थिति है।

फादर डस्टिन फेडन पिछले कुछ दिनों से जेम्स डकेट की देखभाल कर रहे हैं।

80 वर्षीय कैदी को भी दी जाएगी सजा

जेम्स डकेट की सजा के कुछ घंटे बाद डोमिनिक ओचिओकोन को भी मौत की सजा दी जाएगी। 80 वर्षीय ओचिओकोन अमेरिका में मौत की सजा पाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे।

उन्हें 1987 में अपनी पूर्व प्रेमिका के माता-पिता रेमंड और मार्था आर्ट्जनर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। अधिकारियों के अनुसार, दोनों कैदियों को जहरीले इंजेक्शन के जरिए मौत की सजा दी जाएगी।

फ्लोरिडा में बढ़ी मौत की सजाएं

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा में वर्ष 2025 में मौत की सजा पाए 19 कैदियों को फांसी दी गई थी। वहीं, 2026 में अब तक 10 कैदियों को मौत की सजा दी जा चुकी है।

जेम्स डकेट और डोमिनिक ओचिओकोन दोनों को जूरी ने हत्या के मामलों में दोषी ठहराया था।

Related Articles

नवीनतम लेख