32.9 C
Kolkata
Saturday, March 14, 2026

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, टिकट दरों में 10 गुना तक उछाल

झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दी गईं। अचानक उड़ानें रद्द होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की यात्रा योजनाएं, होटल बुकिंग और व्यावसायिक कार्यक्रम प्रभावित हुए।

रद्द की गई उड़ानों की सूची
6ई 6484/6799 (पुणे–रांची–बेंगलुरु)6ई 5071/2294 (दिल्ली–रांची–दिल्ली)6ई 327/328 (हैदराबाद–रांची–हैदराबाद)6ई 221/6272 (बेंगलुरु–रांची–पुणे)6ई 186/191 (हैदराबाद–रांची–हैदराबाद)6ई 6493/6184 (अहमदाबाद–रांची–अहमदाबाद)6ई 795/5017 (मुंबई–रांची–मुंबई)

कुछ उड़ानें विलंब से रवाना
6ई 6287 (दिल्ली–रांची) 08:35 बजे पहुंची 09:18 बजे6ई 576 (रांची–दिल्ली) 09:05 बजे उड़ी 10:20 बजे यात्रियों ने एयरलाइन के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना पूर्व सूचना उड़ानें रद्द की गईं, जिससे उन्हें वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था में कठिनाई हुई। हालांकि एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि प्रभावित यात्रियों को रिफंड या अन्य उपलब्ध उड़ानों में सीट उपलब्ध कराई जाएगी।

हवाई किरायों में भारी बढ़ोतरी
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद अन्य एयरलाइंस ने किराए में भारी बढ़ोत्तरी कर दी। कई रूट पर किराए सामान्य कीमत से 5 से 10 गुना तक महंगे हो गए।

रांची से विभिन्न शहरों के मौजूदा किराए
रांची–कोलकाता 55,117रांची–मुंबई 48,549रांची–पुणे 47,472रांची–अहमदाबाद 47,415रांची–चेन्नई 43,482रांची–पटना 40,662रांची–दिल्ली 24,999रांची–हैदराबाद 43,297रांची–बेंगलुरु 53,011रांची–भुवनेश्वर 44,284 हालांकि, टिकट दरों में मनमानी बढ़ोतरी को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी प्रभावित रूटों पर फेयर कैप लागू कर दिया है। साथ ही इंडिगो को सभी लंबित यात्रियों के रिफंड तुरंत निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles