30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

बाबा साहब के संविधान पर लोकतंत्र विरोधी शक्तियां कर रहीं लगातार हमले : सिरिवेल्ला

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि रांची के कांग्रेस भवन में शनिवार को मनाई गई।इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव और झारखंड के सहप्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब की परिकल्पित संविधान पर आज लोकतंत्र विरोधी शक्तियां लगातार हमले कर रही हैं।उन्होंने कहा कि जनता मुकदर्शक रहकर इन हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस की ओर से संविधान की रक्षा के लिए छेड़ी गयी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश में लोकतंत्र को स्थापित करने में संविधान की मुख्य भूमिका है। संविधान का निर्माण बाबा साहब के प्रयासों से संभव हो सका, जिसकी सराहना आज भी विश्व समुदाय करता है। देशवासियों के अधिकार और कर्तव्य एवं शासन प्रणाली के संचालन की विस्तृत व्याख्या संविधान में की गई है जिसके कारण भारत की एकता और अखंडता आज भी अक्षुण्ण है। किसी भी लोकतंत्र के लिए संविधान एक पवित्र ग्रंथ के समान है जो लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक व्यवस्था को नियंत्रित करता है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि संविधान के अनुसार दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही दी जा सकती है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, राजन वर्मा, सुनीत शर्मा, जगदीश साहु, केदार पासवान, राजू राम, सलीम खान, अमित साहु, हुसैन आलम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

नवीनतम लेख