27.4 C
Kolkata
Friday, August 7, 2026

विधानसभा सत्र शुरू, अध्यक्ष का स्वागत

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र के सफल, गरिमामय और सार्थक संचालन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा तथा झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने भी मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Related Articles

नवीनतम लेख