रांची । बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में शुक्रवार को दलहन, मक्का और अरहर संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं की जनजातीय उप योजना के तहत चान्हो और बुढ़मू प्रखंड के 80 जनजातीय किसानों के बीच लगभग 500 किलो उन्नत बीज वितरित किए गए।
किसानों को बीज उपचार की दवा भी मिली
किसानों को मकई, उड़द और अरहर के उन्नत बीजों के साथ राइजोबियम कल्चर तथा बीज उपचार की दवा भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर बीएयू के कुलपति डॉ. एससी दुबे, अनुसंधान निदेशक डॉ. पीके सिंह और संबंधित परियोजनाओं के वैज्ञानिक मौजूद रहे।
वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने, बीज उपचार और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी, ताकि बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण खेती को बढ़ावा मिल सके।
