30.6 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

‘दादा’ फिल्म में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की भुमिका निभाएंगे अभिनेता राजकुमार राव, पहला पोस्टर रिलीज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म दादा द सौरव गांगुली स्टोरी का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च हो गया है। सौरव गांगुली की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव ने गांगुली का साल 2002 में लॉर्ड्स मैदान पर टी-शर्ट उतारकर लहराते हुए जश्न को दर्शाया है।

हालांकि, पोस्टर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है और लोग तरहा-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। पोस्टर में राजकुमार, दादा के लॉर्ड्स में किए गए आइकोनिक सेलिब्रेशन को रिक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करना चाहते थे। साल 2020 में उनके निधन के बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुशांत इस रोल को लेकर काफी उत्साहित थे। ये फिल्म 14 मई 2027 को सिनेघरों में रिलीज होगी।

साल 2002 में भारत और इंग्लैंड के बीच नेटवेस्ट ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 2 विकेट से अपने नाम किया था। हालांकि, मैच के बाद गांगुली कहा भी था कि उन्होंने यकीन नहीं था कि टीम इंडिया के मैच जीतेगी. जीत के बाद गांगुली ने ऐतिहासिक मैदान की बालकनी में खड़े होकर टी-शर्ट उतार दी थी और उसे लहराते हुए ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया था। उस समय गांगुली टीम के कप्तान थे।

Related Articles

नवीनतम लेख