31.9 C
Kolkata
Wednesday, June 24, 2026

अस्पताल में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सोमवार रात बिगड़ी थी तबीयत

जमशेदपुर। जानकारी के अनुसार विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत सोमवार रात अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में उनका उपचार सीसीयू में चल रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विधायक की स्थिति पहले से बेहतर है और उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

भाजपा नेताओं ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह तथा सुबोध सिंह गुड्डू सहित कई भाजपा नेता शामिल रहे।

सभी नेताओं ने विधायक के जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की कामना की।

Related Articles

नवीनतम लेख