38.7 C
Kolkata
Tuesday, June 23, 2026

वैभव सूर्यवंशी भारत टीम की 3 नंबर जर्सी पहनकर खेलेंगे, देखें भावुक वीडियो

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की ओर से 3 नंबर जर्सी से खेलेंगे। सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर मंगलवार को रवाना हो गए। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी। BCCI ने वैभव का जो वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में टीम इंडिया के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सूर्यवंशी को उनके होटल रूम में टीम इंडिया की जर्सी सौंपते हुए दिखाई दिए। जैसे ही रघु ने वैभव के कमरे में पहुंचे वैसे ही सूर्यवंशी ने उनके पैर छुए। इसके बाद उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जर्सी पर अपना नाम लिखा देखा, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। वह अपनी खुशी छिपा नहीं सके।

26 जून से शुरू होने वाली आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं। इसके साथ ही वे भारत की ओर से सबसे कम उम्र में अंतराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।  लेकिन इस बीच सवाल ये भी है कि वैभव के आने से किसे प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह गंवानी पड़ेगी? इस लेख में हम आपको 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनके लिए सूर्यवंशी खतरा बन सकते हैं।

15 साल के सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। देश की नेशनल टीम में सिलेक्ट होने वाले वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है और इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा।

सूर्यवंशी ने कहा आज वह सपना पूरा हो गया : इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख