28.8 C
Kolkata
Saturday, August 8, 2026

G7 में ट्रंप के बदले तेवर: नेतन्याहू को लगाई फटकार, बोले- “लेबनान पर जिम्मेदारी दिखाए इजराइल”

इंटरनेशनल डेस्क । फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के मंच से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सबसे करीबी सहयोगियों में शुमार इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सार्वजनिक मंच पर खरी-खोटी सुना दी है। ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।

कतर के अमीर के साथ बैठक के बाद कड़ा रुख

G7 शिखर सम्मेलन के दौरान कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी के साथ हुई एक द्विपक्षीय बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यह बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि वह लेबनान में इजरायल द्वारा की जा रही कुछ सैन्य कार्रवाइयों से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को लेबनान के मुद्दे पर “अधिक जिम्मेदारी” का परिचय देना चाहिए।

Related Articles

नवीनतम लेख