भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाने में कामयाब रही।
इससे पहले भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 18 के स्कोर पर शेफानी और जेमिमा के विकेट गंवाए दिए थे। लेकिन फिर मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी कर टीम को वापसी करवाई। टीम इंडिया की तरफ इस मैच में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। आखिरी के ओवरों में जब लगा कि भारत 150 का स्कोर पार नहीं कर पाएगी, ऋता घोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने तस्मिया रुबाब के आखिरी ओवर में 23 रन बटोरे. स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जबकि ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली।
171 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने जहां मुकाबले में 5 विकेट अपने नाम किए तो वहीं इसके अलावा श्री चरणी ने तीन जबकि शैफाली वर्मा ने एक विकेट अपने नाम किया। टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को मुबीना अली और गुल फरोज की ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। इसके बाद 5वें ओवर में गेंदबाजी करने आई दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान को पहला झटका गुल फरोज के रूप में दिया जो 12 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला जिसमें 77 के स्कोर तक उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने उनको वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
