31.3 C
Kolkata
Tuesday, June 9, 2026

करंट लगने से दो मवेशियों की मौत

चतरा । पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव पंचायत मुख्यालय के नोनगांव गांव में करंट लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई।

मृत पशुओं में मीना देवी (पति जवाहर साह) का एक बैल और चिंतामणि यादव का एक बाछा शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि साेमवार काे गांव में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे दोनों पशु चर रहे थे।

इसी दौरान ट्रांसफार्मर से करंट अर्थिंग तार में प्रवाहित हो गया। जिसकी चपेट में आने से दोनों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। जिससे किसानों को भारी आर्थिक

नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने विभाग से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को मुआवजा बिजली विभाग और प्रशासन दे।

Related Articles

नवीनतम लेख