39.6 C
Kolkata
Monday, June 8, 2026

बांग्लादेश वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस संभालेंगे कप्तानी

नई दिल्ली । बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान मिचेल मार्श और स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में जोश इंगलिस वनडे टीम की कप्तानी करेंगे।

चोट और निजी कारणों से नहीं खेलेंगे

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, मिचेल मार्श अभी टखने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं, जबकि ट्रैविस हेड को निजी कारणों से अवकाश दिया गया है। वहीं लेग स्पिनर तनवीर संघा भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि मार्श टीम के साथ बांग्लादेश जाएंगे और वहीं अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। उम्मीद है कि वह इसके बाद होने वाली टी-20 सीरीज तक फिट हो सकते हैं।

टीम में हुए अन्य बदलाव

पाकिस्तान दौरे के बाद स्वदेश लौटने वाले युवा बल्लेबाज ओली पीक और ऑलराउंडर मैट शॉर्ट अब बांग्लादेश दौरे पर टीम के साथ बने रहेंगे। चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि टीम को उम्मीद थी कि मार्श वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे, लेकिन उन्हें अभी और समय की जरूरत है।

Related Articles

नवीनतम लेख