29.4 C
Kolkata
Monday, July 13, 2026

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य परिवहन निगम की बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

29 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 32,679 पदों के लिए करीब 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1,183 केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अलावा 5 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। सरकार ने अधिकारियों को परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख