34 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रांची और टाटानगर से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, कई ट्रेनें रद्द; यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

रांची । रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने रांची और टाटानगर से दिल्ली के लिए ‘जनजाति दिवस स्पेशल’ ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। हालाँकि, विकास कार्यों और रोलिंग ब्लॉक के कारण कुछ पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।

रांची-दिल्ली जनजाति दिवस स्पेशल (ट्रेन संख्या 08639/08640)
प्रस्थान: ट्रेन संख्या 08639 रांची से 23 मई 2026 (शनिवार) को सुबह 03:30 बजे खुलेगी।
वापसी: ट्रेन संख्या 08640 दिल्ली से 25 मई 2026 (सोमवार) को वापस रांची के लिए रवाना होगी।
रूट: यह ट्रेन लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), प्रयागराज और गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच: इसमें कुल 20 कोच (स्लीपर और SLRD) होंगे।

टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल (ट्रेन संख्या 08183/08184)
प्रस्थान: ट्रेन संख्या 08183 टाटानगर से 23 मई 2026 को रवाना होगी।
वापसी: ट्रेन संख्या 08184 आनंद विहार टर्मिनल से 25 मई 2026 को चलेगी।
रूट: यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, गया, DDU, प्रयागराज और कानपुर होते हुए जाएगी।
कोच: इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी और स्लीपर सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं।

सावधान! ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे ने रांची और आद्रा मंडल में विकास कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द करने की भी घोषणा की है:
हटिया-सांकी पैसेंजर: ट्रेन संख्या 58663/58664 और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेनें 11 जून 2026 तक रद्द रहेंगी।
हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 18036 को 13 मई और 16 मई 2026 को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

रेलवे की अपील
रांची रेल मंडल प्रबंधक ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ये विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेनों की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।

Related Articles

नवीनतम लेख