40 C
Kolkata
Wednesday, June 24, 2026

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण ने सिविल कोर्ट परिसर में किया पलाश कैफे का उद्घाटन

रांची । झारखंड उच्च न्यायालय और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने सिविल कोर्ट रांची परिसर में शनिवार को पलाश आजीविका कैफे का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा देंगे।

यह कैफे नगड़ी प्रखंड की सरोजनी महिला स्वयं सहायता समूह और शांति महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। यहां नियमित खाद्य सामग्री के साथ पारंपरिक व्यंजन जैसे चिल्का रोटी, डुम्बू और धुस्का भी उपलब्ध होंगे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि पलाश आजीविका कैफे न्यायालय परिसर में वकीलों, मुवक्किलों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण भोजन और पेय उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को स्थायी आजीविका और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

रांची कचहरी परिसर में शुरू हुआ यह तीसरा पलाश आजीविका कैफे है। इससे पहले संचालित दो कैफे सफलतापूर्वक चल रहे हैं। कार्यक्रम में न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, एसएसपी राकेश रंजन, डालसा सचिव राकेश रौशन समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख