26 C
Kolkata
Tuesday, May 5, 2026

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत: पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के काली बाड़ी मंदिर में टेका माथा

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उत्सव का माहौल है। इस ऐतिहासिक सफलता पर आभार व्यक्त करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) स्थित प्रसिद्ध काली बाड़ी मंदिर पहुंचे।

नितिन नवीन ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बंगाल की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

सीआर पार्क क्षेत्र बंगाली समुदाय का मुख्य केंद्र माना जाता है, जहाँ पार्टी अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। जीत के उत्साह के बीच नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

Related Articles

नवीनतम लेख