नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों ने भारतीय राजनीति की नई दिशा तय कर दी है। पश्चिम बंगाल में जहाँ भाजपा ने ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन किया है, वहीं असम में अपना किला और मजबूत किया है। तमिलनाडु में अभिनेता विजय ने दो साल के भीतर अपनी पार्टी को सबसे बड़ी शक्ति बनाकर सबको चौंका दिया है। केरल और पुडुचेरी के परिणामों ने भी राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।
1. पश्चिम बंगाल: भाजपा की ऐतिहासिक दो-तिहाई जीत
बंगाल में ‘दीदी’ का किला ढह गया है और भाजपा ने 206 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।
कुल सीटें: 294 (बहुमत: 148)
भाजपा: 206 सीटें (ऐतिहासिक बहुमत)
तृणमूल कांग्रेस (TMC): 81 सीटें (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव हार गईं)
अन्य: कांग्रेस (2), वामपंथी (2), अन्य (2)
2011 में महज 4% वोट शेयर वाली भाजपा ने 15 वर्षों के भीतर सत्ता की चाबी हासिल कर एक नया अध्याय लिख दिया है।
2. असम: भाजपा की हैट्रिक, पहली बार अपने दम पर बहुमत
असम में ‘राजग’ (NDA) की वापसी हुई है और भाजपा ने पहली बार अकेले दम पर बहुमत हासिल किया है।
कुल सीटें: 126
भाजपा: 82 सीटें (अकेले बहुमत)
सहयोगी दल: AGP (10), BPF (10) – कुल NDA: 102
विपक्ष: कांग्रेस (19), AIUDF (2), रायजोर दल (2), TMC (1)
3. तमिलनाडु: ‘सुपरस्टार’ विजय का राजनीतिक करिश्मा
तमिलनाडु में 59 साल के द्रविड़ राजनीति के वर्चस्व को चुनौती देते हुए अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
कुल सीटें: 234 (बहुमत: 118)
TVK: 108 सीटें
DMK गठबंधन: 73 सीटें
AIADMK गठबंधन: 53 सीटें
विजय को सरकार बनाने के लिए महज 10 और सीटों की दरकार है, जिसके लिए छोटे दलों का समर्थन मिलने की प्रबल संभावना है।
4. केरल: यूडीएफ (UDF) की जोरदार वापसी
केरल में एलडीएफ (LDF) का ‘क्रम’ बदलने का रिवाज बरकरार रहा और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बड़ी जीत दर्ज की।
कुल सीटें: 140
UDF (कांग्रेस नेतृत्व): 102 सीटें
LDF (CPM नेतृत्व): 35 सीटें
NDA: 03 सीटें
5. पुडुचेरी: एनडीए (NDA) का परचम
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी मतदाताओं ने एनडीए पर भरोसा जताया है। यहाँ एनडीए गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।

