34 C
Kolkata
Tuesday, April 21, 2026

झारखंड में ‘हीटवेव’ का सितम: डालटनगंज 43.8°C के साथ सबसे गर्म, रांची समेत 10 जिलों में लू का अलर्ट

रांची । झारखंड में सूर्य देव के तेवर तल्ख हो गए हैं। रांची स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्मी का आलम यह है कि सामान्य तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इन 10 जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानी 21 अप्रैल को राज्य के 10 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इन इलाकों में झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलने की आशंका है:
पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा (उत्तर-पश्चिम भाग)
बोकारो, धनबाद, सिमडेगा (मध्य व दक्षिण भाग)
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां

प्रमुख शहरों का तापमान: डालटनगंज टॉप पर
राज्य में सबसे अधिक तपिश डालटनगंज में महसूस की गई, जहां पारा 43.8 डिग्री तक जा पहुंचा। अन्य शहरों की स्थिति भी चिंताजनक है:
जमशेदपुर: 42.6°C
बोकारो: 42.2°C
रांची: 40.1°C (सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक)
सरायकेला: 43.0°C

स्कूली बच्चों के लिए समय में बदलाव
राजधानी रांची में तापमान सामान्य से सबसे अधिक (4.2 डिग्री) बढ़ा है। भीषण गर्मी और लू के खतरों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है, ताकि बच्चों को दोपहर की चिलचिलाती धूप से बचाया जा सके। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 22 अप्रैल को भी लू का असर बना रहेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख