राजधानी सहित राज्य में रविवार को दोपहर के बाद से मौसम बदल गया। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा जबकि कुछ जगहों पर 60 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 18 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में भी तेज हवा, गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। इसी को देखते हुए विभाग ने 17 से 19 मार्च तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के मुताबिक दुमका, धनबाद, देवघर, गिरीडीह, गोड्डा , जामताड़ा, पाकुड़ , साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और रांची में आंधी के साथ ओलवृष्टि की चेतावनी जारी हुई है. जबकि 16 मार्च को खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में तेज हवा के साथ वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
17 मार्च को भी कई इलाकों में गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। वही 18 और 19 मार्च को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।


