29 C
Kolkata
Saturday, April 18, 2026

विधानसभा चुनाव 2026 : असम, केरल, पुडुचेरी में 9, तमिलनाडु में 23 तो पश्चिम बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को वोटिंग, रिजल्ट 2 मई को

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पश्चिम बंगाल,, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। सूत्रों के अनुसार, सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। इन सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम ने इन राज्यों में जाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी लिए गए। साथ ही प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, राज्य निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस महानिदेशकों से भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आयोग ने युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से भी संवाद किया। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के काम की भी सराहना की गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ये पांचों राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से काफी अलग हैं। ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया गया, ताकि कोई भी योग्य मतदाता वोट देने से वंचित न रह जाए और कोई अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो सके।

Related Articles

नवीनतम लेख