34.5 C
Kolkata
Saturday, March 14, 2026

महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और देश का विकास संभव : उपायुक्त

पश्चिमी सिंहभूम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त चंदन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिले के कई पदाधिकारी, सेविकाएं, सहियाएं और स्वयं सहायता समूह की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

मौके पर उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल, व्यापार और सामाजिक कार्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज और देश के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और देश का विकास संभव है।

उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त चंदन कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सेविकाओं, सहियाओं और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को सशक्त नारी, समृद्ध समाज, स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने उप विकास आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ गुब्बारे उड़ाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती ने उपायुक्त चंदन कुमार और उप विकास आयुक्त का पौधा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्षों को सम्मान देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेविकाओं, सहियाओं और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली भी निकाली गई। इस रैली को उपायुक्त चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समारोह के अंत में महिला सशक्तिकरण को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles