33.9 C
Kolkata
Wednesday, March 11, 2026

बजट सत्र : स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेंगे गृह मंत्री

नई दिल्ली | संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को विपक्ष ने लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर तीखी बहस हुई। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने “पक्षपातपूर्ण रवैया” अपनाया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा बुधवार को भी जारी रहेगी। संभावना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस मामले पर अपनी बात रख सकते हैं।

यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने पेश किया था, जिसे संसदीय प्रक्रिया के मुताबिक 50 से अधिक सांसदों का समर्थन प्राप्त हुआ। मंगलवार को पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और घोषणा की कि इसके लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

इसी दौरान, सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने बुधवार को राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देते हुए देश में एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी और पश्चिम एशिया में संघर्ष की पृष्ठभूमि में इसकी बढ़ती कीमतों पर चर्चा की मांग की। उन्होंने नोटिस में उल्लेख किया कि एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार और महंगाई ने आम जनता के लिए “गंभीर समस्याएं” खड़ी कर दी हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles