29 C
Kolkata
Saturday, April 18, 2026

मुरादाबाद के प्रदीप कुमार ने चंडीगढ़ में आयोजित सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

मुरादाबाद। मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव भायपुर निवासी प्रदीप कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट (2025-26) में रजत पदक जीतकर मुरादाबाद का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया।

 

प्रदीप कुमार ने 105 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 780 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने स्क्वाट में 320 किलो, बेंच प्रेस में 210 किलो और डेडलिफ्ट में 250 किलो वजन उठाया।

चामुंडा मंदिर के पास ग्राम भायपुर पोस्ट शरीफनगर निवासी कुलवंत सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार वर्तमान में राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं में प्रवक्ता (पेंट टेक्नोलॉजी) के पद पर कार्यरत हैं।

प्रदीप कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय पर्सनल कोच अखिलेश गुप्ता, माता-पिता कुलवंत सिंह और सुनीता रस्तोगी के आशीर्वाद तथा पत्नी के सहयोग को दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज के महासचिव ज्योति प्रकाश ओझा, टीम मैनेजर अशोक कुमार भदौरिया, टीम कोच और टीम के सभी साथियों का भी आभार व्यक्त किया।

Related Articles

नवीनतम लेख