29 C
Kolkata
Saturday, April 18, 2026

अगले कुछ घंटों में झारखंड के कई जिलों में बारिश व वज्रपात गिरने की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बुधवार को रांची समेत राज्य के 15 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार की शाम होते ही आंशिक बादल छाने लगे थे। वहीं, शाम के करीब 7 बजते-बजते अच्छी खासी झमाझम बारिश होने लगी। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है।

इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे उमस बढ़ने की संभावना है। वहीं 15 मार्च से मौसम फिर बदल सकता है। 15 और 16 मार्च को सुबह में कोहरा और दिन में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

Related Articles

नवीनतम लेख