36.5 C
Kolkata
Friday, June 12, 2026

सीआईएसएफ हटाने का फैसला एचईसी के बंदी का संकेत : लालदेव

रांची। हटिया कामगार यूनियन (ऐटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) से सीआईएसएफ हटाने के निर्णय पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह फैसला एचईसी की बंदी प्रक्रिया की ओर बढ़ता कदम है।

लालदेव सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एचईसी को चलाने को इच्छुक नहीं है। पहले बैंक गारंटी वापस ली गई और अब सीआईएसएफ को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की वापसी से कारखाने की परिसंपत्तियों की सुरक्षा प्रभावित होगी, इससे उत्पादन और वेतन भुगतान की स्थिति और बिगड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार को स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए ताकि कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान का समाधान हो सके।

Related Articles

नवीनतम लेख