30 C
Kolkata
Friday, April 10, 2026

विराट व अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे, भक्तों संग बैठकर सुना प्रवचन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। विदेश दौरे से लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट उतरने के बाद दोनों सोमवार को सीधे कान्हा की नगरी पहुंचे और रात होटल रेडिसन में ठहरे। पिछले तीन साल में यह चौथी-पांचवी बार है, जब अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। हालांकि, उनकी ज्यादातर मुलाकातें गोपनीय ही रहीं।

उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर प्रेमानंद जी का प्रवचन सुना और जो भी मन में सवाल थे वो पूछे। माथे पर तिलक लगाए और गले में तुलसी माला पहने विराट व अनुष्का ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों बेहद साधारण वेशभूषा में नजर आए। इससे पहले वे संत महाराज से एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से शांत वातावरण में मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख