35 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

रांची में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज

रांची : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हिमंत बिस्वा सरमा पर केस दर्ज होने के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है। इस कानूनी कार्रवाई पर झारखंड बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हताशा और निराशा में डूब चुकी है, इसलिए कुछ ऐसे ही बहानेबाजी में खोजती रहती है। असम के जिस वीडियो का जिक्र हो रहा उसके बारे में भी सफाई आ चुकी है, लेकिन उसको फिर से मुद्दा बनाना है। मतलब कांग्रेस पार्टी फिर से असम से खुद का सफाया मान रही है और तुष्टिकरण के लिए इस बार को उठाकर वोट बैंक की राजनीति करने का प्रयास करती है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो में  ‘नो मर्सी’ शब्दों का प्रयोग किया गया है, जो हिंसा को बढ़ावा देने वाला संदेश देता है। उनका आरोप है कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की सामग्री साझा करना न केवल अनुचित है, बल्कि युवाओं और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Related Articles

नवीनतम लेख