30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 24, 2026

संजीव सिन्हा ने संभाला जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष का पदभार

पूर्वी सिंहभूम। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजिव सिन्हा ने शुक्रवार को विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर यह समारोह साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने संजीव सिन्हा को पूरे विधि विधान के साथ पदभार सौंपा।
कार्यभार ग्रहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरे कार्यालय और परिसर को रंग-रोगन कर सजाया गया था। समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें पुरोहितों ने सनातन परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना कर संजीव सिन्हा के नए कार्यभार की सफलता की कामना की।
समारोह में कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल था। पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि संजीव सिन्हा के अनुभव और कुशल नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगी। गौरतलब है कि संजीव सिन्हा 10 जनवरी 2026 को निर्विरोध जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनके सामने किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं भरा था, और पहले से ही यह चर्चा थी कि उनका नाम भाजपा झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा आगे बढ़ाया गया था।

Related Articles

नवीनतम लेख