31.2 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कर्मयोग के संदेश से पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति को पहचान दिलाई : अजय राय

रांची। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्य भारती, झारखंड की ओर से रांची के मेकॉन चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, साहित्यकार और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिंदी साहित्य भारती, झारखंड के अध्यक्ष अजय राय ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि वे भारत की आध्यात्मिक चेतना, युवा शक्ति और राष्ट्रीय गौरव के महान प्रतीक हैं। उन्होंने अपने विचारों, ओजस्वी वाणी और कर्मयोग के संदेश से भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और वेदांत दर्शन का गौरव बढ़ाया। अजय राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और मानव सेवा की प्रेरणा देता है।

Related Articles

नवीनतम लेख