30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

एसआर डीएवी स्कूल में आयोजित शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन

झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग विषय पर आयोजित दो दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। इसे सीबीएसई सीओई पटना के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला में सीबीएसई के संसाधक आलोक कुमार पाठक और लिपिका पात्रा ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया। दो दिन (21-22 नवंबर ) में पांच-पांच घंटे तक करियर काउंसलिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, परियोजना, अभिनय जैसी गतिविधियों के माध्यम से विषय को समझने में मदद मिली।
स्कूल के प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने दोनों संसाधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करियर काउंसलिंग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि वे विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार रोजगार के अवसरों की जानकारी दें। ऐसे कार्यशालाएं शिक्षकों के लिए नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए।

Related Articles

नवीनतम लेख