30.6 C
Kolkata
Saturday, July 25, 2026

युवा हॉकी 5एस एशिया: पाकिस्तान को हराकर भारत फाइनल में, महिला टीम सेमीफाइनल में

मस्कट। भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच युवा हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, भारतीय सब-जूनियर महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 10-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। रोमित पाल, करण गौतम और कप्तान केतन कुशवाहा के गोलों की बदौलत भारत ने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में प्रह्लाद राजभर, शाहरुख अली, राहुल यादव और केतन कुशवाहा के गोलों ने भारत की 7-3 की शानदार जीत सुनिश्चित की। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद उस्मान ने दो और कप्तान अदील ने एक गोल किया।

इससे पहले भारतीय टीम ने मेजबान ओमान को 10-1 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा था। केतन कुशवाहा ने चार गोल किए, जबकि शाहरुख अली ने दो और करण गौतम व प्रह्लाद राजभर ने दो-दो गोल दागे।

महिला टीम ने की दमदार वापसी

महिला वर्ग में भारत को पहले मुकाबले में चीन से 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने अगले ही मैच में शानदार वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान को 10-0 से हराया। नौशीन नाज़ ने हैट्रिक जमाई, जबकि संदीपा कुमारी ने दो गोल किए। श्रुति कुमारी, किरण एक्का, स्वीटी कुजूर, नीलम टोपनो और दिया ने भी एक-एक गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में कजाकिस्तान का सामना करेगी।

विश्व कप का भी है क्वालीफायर

यह प्रतियोगिता उद्घाटन एफआईएच युवा हॉकी5एस विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है। भारतीय पुरुष टीम अब फाइनल में एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ेगी और खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख