ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन के मुकाबलों के बाद ऑस्ट्रेलिया पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। वहीं, भारत ने भी अपना पदक खाता खोलते हुए पहला पदक जीत लिया है।
ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर पहला स्थान बरकरार रखा। नाइजीरिया तीन स्वर्ण और तीन रजत सहित छह पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मेजबान स्कॉटलैंड दो स्वर्ण और दो रजत सहित चार पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
इंग्लैंड ने कुल सात पदक जीते हैं, लेकिन केवल एक स्वर्ण पदक होने के कारण वह पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके खाते में एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं।
झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक
भारत ने भी दूसरे दिन अपना पदक खाता खोल लिया। पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुष हैवीवेट स्पर्धा में झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश को प्रतियोगिता का पहला पदक दिलाया। इस उपलब्धि के साथ भारत पदक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गया है।
राष्ट्रमंडल खेलों में आने वाले दिनों में भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे।
