28.6 C
Kolkata
Wednesday, July 8, 2026

विश्व वॉलीबॉल दिवस पर महिला खिलाड़ियों का सम्मान, ट्रैकसूट और जूते भेंट

रामगढ़। विश्व वॉलीबॉल दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने पोचरा, बरकाकाना की प्रतिभाशाली महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों के लिए सराहा गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए वॉलीबॉल मैच देखने भी पहुंचीं। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण, खेल अनुभव और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से उन्हें ट्रैकसूट और खेल के जूते भी भेंट किए गए। क्लब की पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, नीरू साहनी, जसविंदर होरा, निधि चौधरी, अंबाली जैन, गुरबक्स सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Related Articles

नवीनतम लेख